डिंडोरी जिले में विद्या ज्योति संस्कार एकेडमी समनापुर में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाया गया।
डिंडोरी: गुरु पूर्णिमा जिसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। जिसमें शिष्य अपने गुरुओं का सम्मान करते है। उनसे आशीर्वाद लेते है। इसी परंपरा अनुसार विद्या ज्योति संस्कार एकेडमी समनापुर में प्रार्थना सभा में गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यार्थियों ने विद्यालय के प्राचार्य श्री छत्रपाल पाराशर जी को और विद्यालय के सभी शिक्षकों शिक्षकाएं को तिलक व टीका लगाकर सम्मानित किया।
विद्यार्थियों ने पुष्प वर्षा कर अपने गुरु से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने गुरु शिष्य संबंधों पर प्रकाश डाला आज के कार्यक्रम के शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य श्री छत्रपाल पाराशर ने कविता कहानी के माध्यम से गुरु शिष्य सम्बन्धों को स्पष्ट किया। कार्यक्रम श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न हुआ।
अंकित चंद्रोल