गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री ने वायुसेना के जवानों को दी बधाईः-

गुजरातः भारतीय वायु सेना ने 8 अक्टूबर को अपना 93वां स्थापना दिवस मनाया, जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने गांधीनगर स्थित वायु सेना केंद्र में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर, श्री पटेल ने वायुसेना के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर को अपने गौरवशाली 93वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। उन्होंने वायुसेना के जवानों की बहादुरी और तत्परता की प्रशंसा की।

विशेष रूप से हाल ही में ऑपरेशनसिंदूर में प्रदर्शित सटीक निशानेबाजी और पराक्रम के लिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के रक्षा क्षेत्र में हुई प्रगति और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को भी सराहा।
भारतीय वायु सेना की बहादुरी और तत्परता की प्रशंसाः-

ऑपरेशन सिंदूर: वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिखाई गई वीरता और पराक्रम के लिए 97 जांबाज पायलटों और अधिकारियों को सम्मानित किया।
एयर शो: राफेल, ब्रह्मोस और एस-400 यूनिट ने देश की सामरिक ताकत का शानदार प्रदर्शन किया।
राष्ट्रपति का संदेश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वायुसेना के जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बधाई दी और उनके साहस और समर्पण की सराहना की।

भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी, और तब से यह देश की हवाई सीमाओं की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
रिपोर्टर- मनोज कुमार सिंह
