किसान दिवस बैठक में कृषि और पशुपालन पर हुई चर्चा, आधुनिक तकनीक एवं जैविक खाद पर जोरः-

सम्भल: किसान दिवस बैठक में कृषि, पशुपालन, और विभिन्न सरकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान किसानों को आधुनिक तकनीकों और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया।
बैठक के मुख्य बिंदुः-

बैठक में कृषि वैज्ञानिक डॉ. पंकज ने गन्ने की फसल में लाल सड़न रोग की समस्या पर प्रकाश डाला और किसानों को गन्ने के साथ सरसों, लहसुन, और प्याज जैसी सहफसली खेती के लिए प्रेरित किया। पशुपालन पर चर्चा में बताया गया कि सम्भल में दुग्ध उत्पादन अच्छा है, लेकिन रसायनों के दुष्प्रभाव से पशुओं में थनैला रोग और अन्य बीमारियां बढ़ रही हैं।
सरकारी योजनाओं की जानकारीः-

बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें शामिल हैं:-
प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्योग उन्नयन योजना
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना
पीएम कुसुम योजना
मिलेट्स पुनरुद्धार योजना
जिलाधिकारी का संदेशः-
जिलाधिकारी ने किसानों को बीजों की बढ़ती कीमतों के बीच आत्मनिर्भरता और जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव के लिए जैविक खेती को एकमात्र विकल्प बताया और खाद की निर्बाध आपूर्ति का आश्वासन दिया। पराली जलाने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
बैठक में उपस्थित अधिकारीः-

बैठक में जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, सहायक आयुक्त, और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी के साथ किसान भी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – मनीष कुमार एम बी
