AGRA पत्नी से परेशान TCS मैनेजर का लाइव सुसाइड

AGRA

AGRA पत्नी से परेशान TCS मैनेजर का लाइव सुसाइड

आगरा में AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड जैसा केस सामने आया है।

यहां भी पत्नी से परेशान TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर ने वीडियो बनाकर सुसाइड कर लिया।

AGRA
AGRA

वीडियो में कहा- सॉरी मम्मी-पापा। मैं पत्नी से तंग आ चुका हूं। प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, वे बहुत अकेले हो जाते हैं। पत्नी मुझे धमकी देती है। यह 6.57 मिनट का वीडियो 24 फरवरी का है।

हालांकि, पत्नी ने आरोपों को गलत बताया। कहा- पति ने जो भी आरोप लगाए हैं, वह मेरा पास्ट था। जो भी था, वह शादी से पहले का था। यह बात सुनकर वे ड्रिंक करते थे। मुझे मारते-पीटते थे।

सदर क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी निवासी मानव शर्मा TCS में रिक्रूटमेंट मैनेजर पद पर मुंबई में काम करते थे।

बहन अकांक्षा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती है। पिता नरेंद्र शर्मा एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं।

घटना के दिन मानव की मां बेटी के पास दिल्ली गई हुई थीं, जबकि पिता घर में थे।

पिता बताया- बेटे की शादी 30 जनवरी 2024 को बरहन से हुई थी। इसके बाद बहू भी बेटे पास मुंबई चली गई। कुछ दिन तक तो सही चला, लेकिन उसके बाद बहू आए दिन झगड़ा करने लगी। परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। बहू अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने की बात कहने लगी।

23 फरवरी को बहू और बेटे मुंबई से घर आए। उसी दिन मानव पत्नी को छोड़ने मायके गया था। वहां मानव को ससुराल वालों ने धमकाया। अगले दिन सुबह 5 बजे (24 फरवरी) बेटे ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

हम लोग उसे मिलिट्री अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। 26 फरवरी को मैं शिकायत लेकर थाने गया। वहां सिपाहियों ने मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया। कहा कि अधिकारी महाशिवरात्रि की ड्यूटी में हैं। मैं घर लौट आया। फिर मैंने CM पोर्टल पर शिकायती पत्र लिखा।

बहू बेटे से कहती थी कि घरवालों ने मेरी मर्जी के खिलाफ तुमसे शादी कर दी। मैं किसी और से प्यार करती हूं। मेरे कई ब्वॉयफ्रेंड हैं, जिनके साथ में ऐशो आराम से जिंदगी जीना चाहती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD