अंतरराष्ट्रीय राजपूत संसद के आगरा जिला अध्यक्ष बने डॉ रघुराज प्रताप सिंह परमार:-

आगरा: किरावली निवासी डॉ रघुराज प्रताप सिंह परमार को अंतरराष्ट्रीय राजपूत संसद जिला अध्यक्ष आगरा की जिम्मेदारी मिलने पर आगरा जिले एवं आसपास के राजपूत समाज में हर्ष का माहौल है। राजपूत समाज के द्वारा जगह जगह पर किया गया डॉ रघुराज प्रताप सिंह परमार का भव्य स्वागत।
श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ ने भी डॉ रघुराज प्रताप सिंह परमार को अंतरराष्ट्रीय राजपूत संसद के द्वारा मिली जिला अध्यक्ष आगरा की जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
डॉ रघुराज प्रताप सिंह परमार को अंतरराष्ट्रीय राजपूत संसद की जिम्मेदारी:-
डॉ रघुराज प्रताप सिंह परमार ने अंतरराष्ट्रीय राजपूत संसद के अध्यक्ष शिवराज सिंह शक्तावत का आभार व्यक्त करते हुए उनको भरोसा दिलाया की अंतरराष्ट्रीय राजपूत संसद द्वारा मिली जिम्मेदारी को पुरी इमानदारी एवं सच्ची निष्ठा के साथ निभायेंगे।
इस मौके पर उपस्थित अतिथिगणः-

इस दौरान ठाकुर अशोक गहलोत ओलिंडा, ठाकुर जगदीश प्रधान गोपऊ , रामखिलाडी सिंह, तारा चंद बकील साहब, धर्मेंद्र सिंह,विजय सिंह, नरेश सिंह इंदौलिया ,बंटी सिसोदिया प्रधान कोरई,इंदर सिंह प्रधान दौलताबाद,अनिल पहलवान संधान ,वी पी ठाकुर ,अमरदीप सूर्य प्रताप सिंह ,भूदेव आदि ने डॉ रघुराज प्रताप सिंह परमार को अंतरराष्ट्रीय राजपूत संसद जिला अध्यक्ष आगरा बनाए जाने पर शुभकामनाएं प्रेषित की।
रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह
