कौशल विकास और डिजिटल सशक्तिकरण पर जोर….

NIELIT Ajmer की केकड़ी परिसर में 29वीं निदेशक बैठक का भव्य आयोजन:-

राजस्थान: राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) की 29वीं निदेशक बैठक का आयोजन NIELIT अजमेर, केकड़ी परिसर में किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में देशभर के NIELIT केन्द्रों के निदेशकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की।

अजमेर में चार उत्कृष्टता केन्द्रों का उद्घाटनः-

कार्यक्रम का प्रारंभ प्रातः 9:00 बजे तिलक एवं पारंपरिक स्वागत समारोह से हुआ। तत्पश्चात डॉ. एम. एम. त्रिपाठी, महानिदेशक, NIELIT द्वारा माँ सरस्वती मूर्ति की स्थापना एवं अनावरण* किया गया। साथ ही उनके करकमलों द्वारा चार उत्कृष्टता केन्द्रों— कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), बिग डेटा एनालिटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) एवं साइबर सुरक्षा — का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।

इसके पश्चात राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्ज्वलन समारोह संपन्न हुआ। विद्यार्थियों द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा अतिथियों का अभिनंदन किया गया। डॉ. संजीव कुमार गुप्ता,कार्यकारी निदेशक, NIELIT अजमेर ने स्वागत उद्बोधन में केन्द्र की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत महानिदेशक, NIELIT ने अपने संबोधन में कौशल विकास, डिजिटल सशक्तिकरण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों के प्रशिक्षण को सुदृढ़ करने पर बल दिया।

NIELIT Ajmer में चिंतन शिविर और खुली चर्चा का आयोजनः-

बैठक के दौरान “चिंतन शिविर” के अंतर्गत दो सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न केन्द्रों के कार्यकारी निदेशकों एवं निदेशकों द्वारा प्रस्तुतियाँ दी गईं। संस्थागत विकास, नवाचार, प्रशिक्षण गुणवत्ता तथा भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में खुली चर्चा एवं महानिदेशक के समापन उद्बोधन के साथ बैठक का सफल समापन हुआ।

रिपोर्टर – पवन राठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD