हाथरस पुलिस की एसओजी टीम और थाना सादाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई:-

अलीगढ़: हाथरस पुलिस की एसओजी टीम और थाना सादाबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति की हत्या के मामले में शामिल 2 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान भोला और अंकित के रूप में हुई है, जिन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था।
चन्द्राफार्म हाउस के पास पुलिस ने 2 तमंचे, 3 जिंदा कारतूस और 2 खोखा कारतूस किया बरामदः-

पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाशों को चन्द्राफार्म हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया, जब वे एक मोटरसाइकिल पर सवार थे। उनके पास से 2 तमंचे, 3 जिंदा कारतूस और 2 खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले ही 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से 5 को हाथरस पुलिस और 2 को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार बदमाशों को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं और वे शातिर किस्म के अपराधी हैं। पुलिस ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस अधीक्षक हाथरस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने लगातार प्रयास कर इन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
रिपोर्टर – मनोज कुमार शर्मा
