आष्टा में शोक, सज्जन सिंह वर्मा की पत्नी का निधन….

पूर्व केबिनेट मंत्री की धर्मपत्नी का निधन, कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि:-

मध्य प्रदेश: गत् दिवस पूर्व केबिनेट मंत्री एवं सोनकच्छ विधायक,पूर्व सांसद देवास शाजापुर संसदिय क्षैत्र एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा की धर्मपत्नि तथा नेत्रदानी स्व. गगन वर्मा एवं पवन वर्मा की माता जी श्रीमति सुभद्रा वर्मा का बिमारी के चलते अकस्मात निधन हो गया श्रीमति वर्मा के निधन की खबर लगते ही स्थानीय आष्टा शहर एवं तहसील ग्रामीण क्षैत्रो से अनेक कांग्रेसजन इंदौर पहुंचे जहां वह स्व. श्रीमति वर्मा की शवयात्रा में शामील हुऐ एवं उन्हौने स्व. श्रीमति सुभद्रा वर्मा को भावभीनी अंतिम विदायी देकर नम् आंखो से श्रद्धांजली अर्पित की वहीं उन्हौने ईश्वर से मृतपुण्यात्मा के लिऐ शांती प्रदान करने तथा परिजनो पर टुटे दु:ख के पहाड को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनो को सांत्वना दी व ढांढस बंधाया।


स्व. श्रीमति वर्मा को श्रद्धांजली दैने इंदौर पहुंचने वालो में,कैलाश परमार पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं सीहोर कांग्रेस जिलाध्यक्ष,हरपाल सिंह ठाकुर आई सी सी सदस्य,श्रीमति गुलाब जितेंद्र ठाकुर जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस सीहोर,जनपद सदस्य एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष आष्टा,जाहिद गुड्डू शहर कांग्रेस अध्यक्ष,जितेंद्र शोभाखेडी पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आष्टा,धर्मेंद्र सिंह मेमदाखेड़ी ब्लाक अध्यक्ष आष्टा,अरविंद सिंह ठाकुर ब्लाक अध्यक्ष जावर,शैलेश राठौर पूर्व पार्षद,नरेंद्र कुश्वाह पूर्व पार्षद , राजकुमार मालवीय नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका आष्टा एवं पार्षद वार्ड क्रमांक (03) आष्टा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता,प्यारे पटेल,मुन्ना खान,कमल सिंह चौहान पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी आष्टा विधानसभा,सुनिल कटारा,कृपाल सिंह मालीखेडी सरपंच,सुनील सेठी वरिष्ठ कांग्रेस नेता,देवराज परमार वरिष्ठ युवा नेता सहित अनेक कांग्रेस जन शामील रहे।

रिपोर्टर – शैलेश शर्मा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD