कच्चे तेल की खोज से औरैया में विकास की नई संभावनाएं…

अजीतमल, अछल्दा और बिधूना में तेल की तलाश, बोरिंग और ब्लास्टिंग जारी:-

औरैया: जनपद में कच्चे तेल (हाइड्रोकार्बन) की संभावनाओं को लेकर खोज अभियान तेज कर दिया गया है। अल्फाजियो (इंडिया) लिमिटेड कंपनी द्वारा वैज्ञानिक सर्वे किया जा रहा है। जिसमें अजीतमल, अछल्दा और बिधूना क्षेत्रों में बोरिंग और नियंत्रित ब्लास्टिंग के जरिए तेल की तलाश जारी है।

कंपनी के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि यह सर्वे भारत सरकार के निर्देश पर किया जा रहा है। प्रारंभिक संकेत मिलने के बाद अभियान को आगे बढ़ाया गया है। तेल भंडार की पुष्टि होने पर क्षेत्र में बड़े स्तर पर खुदाई और उत्पादन की संभावना है, जिससे रोजगार और विकास के नए रास्ते खुल सकते हैं।

40 बोरिंग मशीनें और 500 मजदूर कर रहे हैं सर्वे कार्यः-

सर्वे टीम में 40 से अधिक बोरिंग मशीनें और करीब 500 मजदूर व तकनीकी कर्मचारी लगे हैं। प्रतिदिन 80 से 120 स्थानों से सैंपल एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। कंपनी का लक्ष्य लगभग 15 दिनों में सर्वे कार्य को पूरा करने का है।

रिपोर्टर – रामजी पोरवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD