हैरिंग्टनगंज में अयोध्या मेडिकल सेंटर का उद्घाटन, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएंः-

अयोध्याः अयोध्या के हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में पलिया चौराहा स्थित, मिल्कीपुर रोड पर अयोध्या मेडिकल सेंटर का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अयोध्या के महापौर पूज्य महंत पंडित गिरीश पति त्रिपाठी थे। महापौर ने फीता काटकर अयोध्या मेडिकल सेंटर का भव्य उद्घाटन किया।
महापौर ने संबोधन करते व्यक्त की शुभकामनाएंः-
महापौर ने बताया कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण स्वास्थ्य के लिए जो ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, उसका फर्क दिखता रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न जागरूक लोग जिनको भगवान ने व्यवस्थाएं दी हैं, उनकी व्यवस्थाओं के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्राइवेट सेक्टर में अस्पताल खुल रहे हैं। इससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिल रही हैं।
अयोध्या मेडिकल सेंटर में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे डॉक्टरः-
अयोध्या मेडिकल सेंटर के प्रबंधक राजकुमार तिवारी ने बताया ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए पहले बड़े शहरों में जाना पड़ता था अब उन्हें स्थानीय स्तर पर ही कम खर्चे में सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी यहां पर एलोपैथिक आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक के डॉक्टर 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे यहां के क्षेत्रवासी किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए अयोध्या मेडिकल सेंटर में किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं और बेहतर इलाज भी करा सकते हैं।
उपस्थित गणमान्य व्यक्तिः-

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व सांसद लल्लू सिंह, वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष आलोक सिंह रोहित, भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे बादल, जिला उपाध्यक्ष सरयू दुबे, देवेंद्र मणि त्रिपाठी वरिष्ठ भाजपा नेता, मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश चौरसिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश पाठक, भाजपा नेता कृष्ण कुमार तिवारी, केसरी प्रसाद तिवारी,पवन तिवारी, प्रधान राजेंद्र प्रसाद,अजय सिंह, दिनेश चौबे, रजनीश पांडे, राहुल सिंह, दुर्गेश ,बृजेश पांडे, आशीष तिवारी, दिव्य प्रकाश तिवारी, राम प्रकाश तिवारी आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर अभिषेक सिंह
