अयोध्या पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ चलाया अभियान…

दीपावली से पहले अयोध्या पुलिस का एक्शन, अवैध पटाखों के साथ एक गिरफ्तारः-

अयोध्याः श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा आगामी दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत अपराध नियंत्रण, अवैध पटाखों के उपयोग और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से अवैध पटाखो एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक नगर श्री चक्रपाणि त्रिपाठी के कुशल निर्देशन व श्रीमान् सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी अयोध्या श्री देवेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में थाना पूराकलन्दर पुलिस टीम द्वारा एक नफर अभियुक्त अरविन्द कुमार उर्फ विक्की पुत्र स्व0 प्रेमचन्द्र गुप्ता निवासी ग्राम कर्मा कोडरी थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या को ग्राम कर्मा कोडरी से भारी मात्रा में अवैध पटाखा एवं आतिशबाजी के सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त:-

अरविंद कुमार उर्फ विक्की पुत्र स्वर्गीय प्रेमचंद्र गुप्ता निवासी ग्राम कर्मा कोडरी थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या उम्र 34 वर्ष हैं।

बरामदगी का विवरण:-

अवैध पटाखा/बनाने की सामग्री
छुरछुरिया – 04 बोरी
चुटपुटिया – 40 पीस
नचरगिन्नी – एक गत्ता में कुल 20 पीस
मुन्ना पटाका – 03 बंडल

गिरफ्तारी टीम:-

उ0नि0 फरीद खां
उ0नि0 अमरेन्द्र प्रताप सिंह
उ0नि0 रामआशीष यादव
हे0का0 राकेश गुप्ता
का0 मंजेश सिंह
का0 सलिल कुमार यादव

अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 760/25 धारा 288 बीएनएस 5 / 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्टर – अभिषेक सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD