अयोध्या में मैहर महोत्सव का भव्य शुभारंभ, महिलाओं ने दिखाई अपनी एकता…

अयोध्या में तीन दिवसीय मैहर महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 21,000 महिलाओं ने रचा इतिहास:-

अयोध्या: गुरुवार को तीन दिवसीय मैहर महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आयोजित नारी शक्ति वंदन एवं अभिनंदन समारोह में गोसाईगंज क्षेत्र की लगभग 21,000 महिलाओं ने पारंपरिक दुरदुरिया पूजन में भाग लेकर इतिहास रच दिया। यह उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा नारी शक्ति कार्यक्रम बनकर उभरा है।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण:-

लगभग 21,000 महिलाओं ने पारंपरिक दुरदुरिया पूजन में भाग लिया।
अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव प्रमोद सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
मंच से वक्ताओं ने नारी सम्मान, समाज में उनकी भूमिका और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।
लगभग 35 हजार की भीड़ ने कार्यक्रम में भाग लिया।
आगामी दो दिनों में भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य:-

नारी सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा आदि मूलभूत विषयों को समाज के केंद्र में लाना।
महिलाओं के लिए विभिन्न प्रेरक सत्र, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन।
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और अयोध्या की मिट्टी को वैश्विक खेल नक्शे पर स्थापित करना।

रिपोर्टर – अभिषेक सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD