बिहार में एनडीए की बंपर जीत पर रूदौली में जश्न…

रुदौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार चुनाव जीत पर मनाया विजयोत्सव, बांटे गए लड्डूः-

अयोध्याः रुदौली में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत का उत्साह अयोध्या के रुदौली विधानसभा क्षेत्र में भी देखने को मिला। शुक्रवार को रुदौली भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने मां कामाख्या धाम गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ लड्डू बांटकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और जयघोष लगाए।

रुदौली में भाजपा का विजय जश्न, विधायक ने कहा- विकास की जीतः-

विधायक रामचंद्र यादव ने कहा, “बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और स्थिरता में भरोसा जताते हुए एनडीए को ऐतिहासिक जनविश्वास दिया है। यह देश की सकारात्मक राजनीति की जीत है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास की नई ऊंचाइयों को छूने और बिहार के जनादेश को राष्ट्रहित से जोड़ने की बात कही।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश यादव, मंडल अध्यक्ष राकेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर उत्साह जताते हुए इस जीत को आने वाले समय की बड़ी राजनीतिक दिशा बताया।

रिपोर्टर – अभिषेक सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD