मोस्ट कल्याण संस्थान ने सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया:-

अयोध्या: मोस्ट कल्याण संस्थान के तत्वाधान में सामाजिक जागरूकता/सामाजिक प्रगति चिंतन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोस्ट डायरेक्टर शिक्षक श्यामलाल निषाद “गुरूजी” ने कहा कि वोट के ठेकेदारों और सौदागरों के कारण लोकतांत्रिक व्यवस्था में समाज को न तो संसाधनों में उचित हिस्सेदारी मिल पा रही है और न ही सत्ता में भागीदारी।
बैठक में सर्वसम्मति से अरविंद निषाद को गोंडा और राम केवल निषाद को अयोध्या का जिला संयोजक चयनित किया गया। निर्णय लिया गया कि जाति का नही बहुमत समाज का नेता बनाने का काम किया जाएगा और मत्स्य जीवी समितियों के जारी नयी गाइडलाइन के कारण सवर्णों का हस्तक्षेप बढ़ गया है इसका विरोध सदन से कोर्ट तक किया जाएगा।
मोस्ट का विस्तार जिला, तहसील, ब्लाक स्तर तक किया जाएगा और अंबेडकरवादी विचारधारा/वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रचार-प्रसार किये जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही मोस्ट समाज की राजनैतिक भागीदारी के लिए समाज में जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने व प्रदेश भर में बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने के लिए मोस्ट निःशुल्क पाठशाला का संचालन किये जाने का निर्णय लिया गया।
इस मौके पर उपस्थित लोगः-
इस मौके पर मोस्ट प्रमुख ज़ीशान अहमद, सोहन विन्द, मोस्ट जिला संयोजक आजमगढ़ अम्बिका बिंद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य छोटेलाल निषाद, राम सहाय निषाद, चंद्रराज निषाद, भगवानदीन निषाद गोताखोर, अरुण निषाद पहलवान, श्यामलाल, रितेश, मनोज निषाद,अमरजीत निषाद पार्षद, धोबी समाज जिलाध्यक्ष रविचन्द, राम सिंह निषाद, अभी रावत, शुभम रावत, एडवोकेट संतोष निषाद, एडवोकेट अमरेंद्र निषाद, राम सेवक निषाद, कृष्णा निषाद, एडवोकेट राजाराम निषाद, स्नेहलता निषाद, अच्छेलाल निषाद, लालमणि निषाद, शत्रुघ्न निषाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – अभिषेक सिंह
