तिरंगे में लिपटकर पहुंचा रुदौली के लाल का पार्थिव शरीर, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार:-

अयोध्या: रुदौली में शहीद जवान देवेश सिंह का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। देवेश सिंह 19 फरवरी को सेना की गाड़ी खाई में गिरने से शहीद हुए थे। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके पैतृक गांव हंसराजपुर पहुंचा, जहां पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
सेना के जवानों ने दी अंतिम सलामीः-
शहीद देवेश सिंह के अंतिम संस्कार में प्रदेश के मंत्री सतीश शर्मा, विधायक रामचंद्र यादव, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर सहित सेना के अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। शहीद के पिता रमेश सिंह ने बताया कि देवेश बचपन से ही देश सेवा करना चाहता था और उसकी इच्छा पूरी हुई।
गांव को मिला “शहीद ग्राम” का दर्जाः-
शहीद देवेश सिंह को सरकार ने 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। उनके गांव को “शहीद ग्राम” का दर्जा भी दिया जाएगा।
रिपोर्टर – अभिषेक सिंह
