क्षत्रिय समाज को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होने की आवश्यकता: छेदी सिंहः-

अयोध्याः 20 सितंबर 2025: भारतीय क्षत्रिय समाज अयोध्या इकाई की एक आवश्यक बैठक जिला सहकारी बैंक फैजाबाद के सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भारतीय क्षत्रिय समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान बक्स सिंह ने कहा कि क्षत्रिय अपने धर्म रक्षा का पालन करते हुए समाज को शिक्षित कर आगे बढ़ाएं, जिससे क्षत्रिय समाज में अपना गौरव कायम रख सके।
विशिष्ट अतिथि का संबोधनः-
भारतीय क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय संयोजक छेदी सिंह ने कहा कि आज क्षेत्रीय समाज बिखर रहा है, उसे एकजुट करने की आवश्यकता है ताकि समाज को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि एकजुटता के साथ ही समाज को शिक्षित करने की आवश्यकता है, जिससे समाज में अपना गौरव कायम रखा जा सके।
जिलाध्यक्ष का संबोधनः-
भारतीय क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष डॉ एम पी सिंह ने कहा कि समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें आगे बढ़ाया जाए और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षत्रियों को सम्मानित किया जाए, जिससे समाज में अन्य लोगों का मनोबल बढ़े।
क्षत्रियों का सम्मानः-
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भगवान बक्स सिंह द्वारा एक दर्जन क्षत्रियों को उनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षत्रिय शामिल थे।
बैठक में विचार व्यक्त करने वालेः-
बैठक को राष्ट्रीय महासचिव अरविंद सिंह, विधानसभा अध्यक्ष लाल साहब सिंह, वरिष्ठ पत्रकार रामकुमार सिंह, चक्रवर्ती सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, अजय कुमार सिंह और सुधीर कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। लाल साहब सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में उपस्थितः-
बैठक में भारतीय क्षत्रिय समाज के सभी पदाधिकारी और जिले के गणमान्य क्षत्रिय मौजूद थे। सभी ने एकजुट होकर समाज को आगे बढ़ाने और शिक्षित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
रिपोर्टर अभिषेक सिंह
