बहराइच में प्लाट खरीदने से पहले पूरी तरह से कर लें पड़ताल, नहीं तो होगी मुश्किल:-

बहराइच: विनियमित क्षेत्र में 29 गांव आते हैं, जहां प्लाटरों द्वारा बिना लेआउट के पास कराए भोले-भाले गृह स्वामियों को बेचकर प्लाट से करोड़ों की कमाई की जा रही है। प्रशासन ने इस पर सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने तहसील महसी में पड़ने वाले सिसई हैदर विनियमित क्षेत्र में बिना अनुमति के कराए जा रहे निर्माण को लेकर सख्त हिदायत दी है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की और अवैध रूप से बिना अनुमति के बनवाए गए 14 लोगों को नोटिस जारी की गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने सिसई हैदर तहसील महसी में कराए जा रहे निर्माण कार्य को रोकवा दिया और संबंधित को दिशा-निर्देश दिए।
रिपोर्टर – राजेश श्रीवास्तव
