पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बैठक का आयोजन…

रिज़र्व पुलिस लाइन बहराइच सभागार में एएचटी/एसजेपीयू की मासिक समन्वय बैठक का हुआ आयोजन:-

बहराइच: रिज़र्व पुलिस लाइन बहराइच सभागार में एएचटी/एसजेपीयू की मासिक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्रीमती हर्षिता तिवारी ने की।

बैठक में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी एसओपी में दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन हेतु थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी के समक्ष आ रही समस्या एवं सुझाव, पीड़ितों के आवासन, बाल गुमशुदा, बाल श्रम, नशा मुक्ति अभियान, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम व मानव तस्करी के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियोगों की समीक्षा की गई।

रिपोर्टर – राजेश श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD