बहराइच में कमर्शियल सिलेंडर पर रोक, दुकानदारों की बढ़ी चिंता….

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी से दुकानदार परेशान, घरेलू सिलेंडर के लिए भी बढ़ी मुश्किल:-

बहराइच: कामर्शियल सिलेंडर की कमी के कारण दुकानदारों को परेशानी हो रही है, और जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि कामर्शियल सिलेंडर पर अभी रोक लगा दी गई है। घरेलू सिलेंडर का गलत इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

दुकानदारों का कहना है कि कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से उन्हें भारी नुकसान हो रहा है, और वे मजबूरी में घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बीच, सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है, लेकिन डिलीवरी में देरी की शिकायतें भी सामने आई हैं।

रिपोर्टर – राजेश श्रीवास्तव

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD