कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु किसान दिवस बैठक आयोजित:-

बहराइच: विकास भवन सभागार में किसान दिवस बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह ने की। बैठक में जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव ने उपस्थित अधिकारियों, प्रगतिशील कृषकों, कृषक उत्पादक संगठनों के निदेशक सदस्यों, पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों का स्वागत किया।

बैठक में विगत किसान दिवस की कार्यवृत्ति में कृषकों की समस्याओं से संबंधित प्राप्त शिकायतों की अनुपालन आख्या को जिला कृषि अधिकारी बहराइच द्वारा कृषकों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। जिसमें कृषक अपनी-अपनी समस्याओं का समाधान होने पर संतुष्ट पाये गये।

बैठक में जिला अध्यक्ष किसान यूनियन बहराइच राम कुमार वर्मा ने जनपद के कृषकों की राजकीय नलकूप एवं विद्युत से संबंधित समस्याओं के संबंध में अवगत कराया। गौ रक्षा प्रमुख जनपद बहराइच शशि भूषण लाल त्रिपाठी और गौ रक्षा जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने प्राकृतिक खेती तथा गोपालन के संबंध में आवश्यक जानकारी उपस्थित किसानों को दी।
रिपोर्टर – राजेश श्रीवास्तव
