उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे, बहराइच में प्रेस वार्ता में जताई उपलब्धियां:-

बहराइच: कलेक्ट्रेट परिसर के सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें ‘नव निर्माण के विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश’ पुस्तक का विमोचन किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास हुआ है और राज्य कृषि उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है।

इस अवसर पर डीएम अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह, पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, विधायक अनुपमा जायसवाल, विधायक सुभाष त्रिपाठी और विधायक राम निवास वर्मा उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने 9 वर्षों में विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिनमें बेहतर कानून व्यवस्था, एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक निवेश, डिजिटल सुशासन और किसान कल्याणकारी नीतियां शामिल हैं।
रिपोर्टर – राजेश श्रीवास्तव
