बहराइच में जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार….

जाली नोट छापने वाले 4 लोगों को बहराइच पुलिस ने किया गिरफ्तार:-

बहराइच: प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जाली नोट छापने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 23 जाली नोट (500-500 रुपये के) और एक प्रिंटर बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में हरिराम लोध, अर्जुन, गुरुचरन सिंह उर्फ विजय उत्तराखण्ड और सकीम उर्फ सूरज उत्तराखण्ड शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये लोग कलर प्रिंटर का इस्तेमाल कर जाली नोट छापते थे और उन्हें असली नोट के रूप में इस्तेमाल करते थे।

पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी महसी श्री पवन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्टर – राजेश श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD