माँ पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे सीएम:-

बलरामपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11-12 मार्च को बलरामपुर जनपद का दौरा करेंगे। वे माँ पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय, राजकीय मेडिकल कॉलेज और कलेक्ट्रेट प्रांगण का निरीक्षण करेंगे और विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा वे देवीपाटन मंदिर भी जाएंगे।
विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे सीएमः-
11 मार्च को मुख्यमंत्री दोपहर 3:45 बजे माँ पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय परिसर पहुंचेंगे और निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं संयुक्त चिकित्सालय पहुंचेंगे और अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। शाम 4:30 बजे से 5:20 बजे तक कलेक्ट्रेट प्रांगण में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक होगी।
12 मार्च को मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे देवीपाटन मंदिर से कार द्वारा हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे और 9:35 बजे हेलीपैड पहुंचकर राजकीय हेलीकॉप्टर से अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे।
रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह
