श्री बालाजी महाराज के चार दिवसीय अनुष्ठान विधिवत पूजन के साथ हुआ प्रारंभ….

देवी पाटन मंडल में चार दिवसीय श्री बालाजी महाराज का अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजन से हुआ शुरूः-

उत्तर प्रदेशः बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील मुख्यालय पर श्री बालाजी सेवा समिति उतरौला (रजि०) के तत्वाधान में आयोजित बालाजी महाराज के पंचम वर्षीय विशाल भंडारा एवं रात्रि जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ विधिवत पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रारंभ हुआ।

चार दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य पुजारी के रूप में आचार्य दयानंद शास्त्री महाराज द्वारा विधि-विधान से पूजन कराया तथा पूरे कार्यक्रम को विस्तार से बताया।

मुख्य जजमान के रूप में समिति के उपाध्यक्ष अजय चौरसिया (पत्नी सहित) ने इस कार्यक्रम के बारे में बतायाः-

कार्यक्रम की शुरुआत 31 मार्च 2026, दिन मंगलवार से श्री रामचरित मानस पाठ के साथ हुई, जिसमें 01 अप्रैल 2026, दिन बुधवार को दुर्गा सप्तशती पाठ एवं श्री रामचरित मानस पाठ समापन तथा 1101 हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन रखा गया है। इसी दिन एक अप्रैल को शाम 03 बजे विशाल निशान शोभा यात्रा सायंकाल 03 बजे निकाली जाएगी, जिसमें हजारों कि संख्या में महिलाएं बच्चे और पुरुष विशेष परिधानों में निशान लेकर दुखहरण नाथ मंदिर से शुरू हो कर पूरे नगर में भ्रमण किया जायेगा।

02 अप्रैल 2026, दिन गुरुवार को पूर्णाहुति, हवन एवं विशाल महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सायंकाल 06 बजे से प्रसाद वितरण और सायंकाल 06:30 बजे से विशाल रात्रि जागरण प्रारंभ होगा। जिसमें गोण्डा अयोध्या तथा स्थानीय जागरण संगीतकार अपने संगीतमयी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

03 अप्रैल 2026, दिन शुक्रवार को महाआरती, छप्पन भोग एवं प्रसाद वितरण होगा। कार्यक्रम स्थल के रूप में श्री बालाजी मंदिर खाकी दास बाबा मंदिर, रामलीला मैदान, उतरौला (जिला बलरामपुर) को सजाया-संवारा गया है, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए श्री बाला जी समिति के महीनों प्रयास के बाद मंगलवार से ही अखण्ड श्रीरामचरितमानस पाठ भी प्रारंभ हो गया है, जिसमें हरि ॐ म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा मधुर एवं भावपूर्ण स्वर में रामायण का संगीतमय गायन किया जा रहा।

रिपोर्टर – सुशील श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD