बलरामपुर में पुलिसकर्मियों की गुंडागर्दी, युवक से मारपीट के मामले में FIR दर्ज…

न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस चौकी पेहर में युवक से मारपीट के मामले में 7 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्जः-

बलरामपुरः उतरौला में एक युवक से मारपीट और धमकी के मामले में सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम महिली मलंगडीह निवासी शहजाद पुत्र शब्बीर अहमद ने चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेंद्र यादव, कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव, विवेक सिंह, अंकित मौर्य, वासुदेव गौर, लाल बहादुर और अर्जुन यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

क्या है मामला?

शहजाद ने आरोप लगाया है कि 13 मई 2024 को वह अपनी कार से अपने भाई को लाने जा रहा था। जब वह पेहर पुलिस चौकी के सामने पहुंचा, तो पुलिसकर्मियों ने उसकी गाड़ी रोक ली और ड्राइविंग लाइसेंस मांगने के बाद उसके साथ बदसलूकी की। जब उसने मोबाइल में लाइसेंस दिखाया, तो पुलिसकर्मियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसे चौकी में ले जाकर लाठी, बेल्ट और डंडों से बुरी तरह पीटा।

पीड़ित का आरोपः-

पीड़ित शहजाद ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उससे 10 हजार रुपये की मांग की और शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद उसका धारा 151 के तहत झूठा चालान कर दिया गया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर और अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जिसके परिणामस्वरूप सीजेएम के आदेश पर रेहराबाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

कार्रवाई शुरूः-

रेहराबाजार थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह ने पुष्टि की है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

रिपोर्टर – सुशील श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD