मध्यान्ह भोजन योजना का गबन, 11 करोड़ से अधिक सरकारी धन का हेरफेर, 5 लोगो को किया गिरफ्तारः-

बलरामपुरः मध्यान्ह भोजन योजना के तहत ग्यारह करोड़ से अधिक सरकारी धन का गबन करने के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में जिला समन्वयक, मध्यान्ह भोजन योजना (डीसी एनडीएम) फिरोज अहमद, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान नसीम अहमद, अभिभावक समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अहमदुल कादरी और सहायक अध्यापक मलिक मुन्नवर शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सरकारी दस्तावेजों में कूटरचना कर विद्यालयों के खातों में धनराशि को बढ़ाकर और अन्य विद्यालयों के खातों से कम कर दिया था। इस प्रकार कूट रचना के फलस्वरूप जिन विद्यालयों में धनराशि बढ़ाकर भेजी जाती थी, उन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान व अभिभावक समिति के अध्यक्ष द्वारा धनराशि को निकालकर आपस में बांट लिया जाता था।
गिरफ्तार लोगों के नाम और पता:-
1. फिरोज अहमद पुत्र जहीउद्दीन निवासी बरगदवा सैफ थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर(डीसी एनडीएम)
2. अशोक कुमार गुप्ता पुत्र बाबूलाल गुप्ता निवासी बलुआ बलुई थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर(प्रधानाध्यापक)
3. नसीम अहमद पुत्र लाल मोहम्मद निवासी चयपुरवा थाना गैसड़ी जनपद बलरामपुर (ग्राम प्रधान)
4. मो0 अहमदुल कादरी पुत्र मो0 हफीजुल्ला नईमी निवासी मध्यनगर थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर( अभि0समिति अध्यक्ष )
5. मलिक मुन्नवर पुत्र मलिक भिखुल्लाह निवासी धुसवा पो0 इटईरामपुर थाना गैड़ास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर( सहायक अध्यापक)
रिपोर्टर – सुशील श्रीवास्तव
