हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा विद्यालयों का किया गया निरीक्षण:-

बस्ती: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। अपर जिलाधिकारी बस्ती और अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ने उपजिलाधिकारी सदर के साथ शहर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और कॉलेजों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन से निर्गत आदेशों-निर्देशों के संबंध में अवगत कराते हुए संबंधित अधिकारी और कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, खैर इण्टर कॉलेज, बेगम खैर इण्टर कॉलेज, ए०पी०एन० कॉलेज आदि का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
रिपोर्टर – जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
