क्रिसमस पर भोपाल आर्च बिशप हाउस में भाईचारे का उत्साह:-

भोपाल: कैथोलिक समाज ने क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लाह के साथ मनाया। आर्च बिशप हाउस में धर्म और भाईचारे का शानदार उत्साह देखने को मिला। विभिन्न धर्मों के धर्म गुरु और समाज के गणमान्य लोगों ने भोपाल के आर्च बिशप दुरई राज को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

आर्च बिशप दुरई राज ने बताया कि क्रिसमस हमें शांति, सद्भाव और प्रेम का संदेश देता है। यह त्योहार हम सभी के जीवन में आशा और प्रेम का संदेश लेकर आता है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगः-

कार्यक्रम में फादर अल्फ्रेड डिसूजा, फादर सुरेश, फादर विपिन और अन्य समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस विशेष दिन को और भी यादगार बनाया। इस आयोजन से धर्म, भाईचारा और आपसी एकता का संदेश दिया गया, जो हर किसी के दिल में अमित छाप छोड़ जाता है।
रिपोर्टर – रिज़वान शानू
