लालू राज का अंधकार खत्म, बिहार विकास की रौशनी में नहाया: जेपी नड्डा…

जेपी नड्डा का बड़ा दावा: बिहार में एनडीए की सरकार बनने से विकास की राह पर चलेगा बिहारः-

बिहारः पूर्वी चंपारण की मधुबन विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को प्रचंड बहुमत से जिताने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि दशकों तक गुंडाराज के साये में रही बिहार की जनता ने अब लालटेन युग से छुटकारा पाकर एलईडी युग में प्रवेश किया है।

जेपी नड्डा ने बिहार में एनडीए की जीत का दावा किया, कहा- नीतीश कुमार की मेहनत और मोदी के आशीर्वाद से बदला बिहारः-

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि यह बदलाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ विकास का नहीं, बल्कि बिहार में स्थिरता लाने और प्रदेश को विकास की पटरी पर तीव्रता से अग्रसर करने का चुनाव है। बिहार की जनता एक बार फिर से एनडीए सरकार को चुनकर बिहार के विकास को नई गति प्रदान करने के लिए कृत-संकल्पित है।

जेपी नड्डा का विपक्ष पर हमला: कहा- RJD का मतलब है रंगदारी, जंगलराज और दादागीरीः-

जेपी नड्डा ने लालू परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि हर घर को 125 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को रोजगार प्रोत्साहन राशि, सड़कों का जाल, चौबीस घंटे बिजली-पानी जैसी सुविधाएं अब बिहार की पहचान बन चुकी हैं।

बिहार में एनडीए की सरकार बनने से विकास की राह पर चलेगा बिहारः-

जेपी नड्डा ने कहा कि लालू परिवार ने अपराध का उद्योग खड़ा किया, तेजस्वी भी उसी राह पर हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, और इसे आगे बढ़ाने के लिए एनडीए की सरकार आवश्यक है।

रिपोर्टर – अनिल कुमार चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD