धामपुर में शांति और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सघन चेकिंग अभियान:-

बिजनौर: क्षेत्राधिकारी अभेय पांडे धामपुर ने स्थानीय पुलिस बल के साथ थाना स्योहारा क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान होटल, बस स्टैण्ड और सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग की गई। इसके साथ ही मुख्य मार्गों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई।

इस अभियान का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करना और अपराध को रोकना है। क्षेत्राधिकारी अभेय पांडे धामपुर ने बताया कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे और पुलिस की टीम लगातार सक्रिय रहेगी।
रिपोर्टर – डॉ शाहनवाज़
