बिजनौर कोर्ट का अनोखा फैसला, वादी के खिलाफ गैर जमानती वारंट:-

उत्तर प्रदेश: बिजनौर न्यायालय ने एक अनोखी और ऐतिहासिक कार्रवाई में वादी अनस के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। अनस ने पिछले वर्ष राजा अंसारी और उनके साथियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, लेकिन बार-बार बुलाने पर भी वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। अब कोर्ट ने उसके घर पर नोटिस चस्पा किए हैं।
इस मामले में अनस पुत्र शाहिद मौहल्ला महकमा ने राजा अंसारी और उनके साथियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसके बाद सभी आरोपियों की बिजनौर कोर्ट से जमानत हो गई थी। लेकिन अनस के कोर्ट में हाजिर न होने पर कोर्ट ने उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की।
रिपोर्टर – डा शाहनवाज
