बिजनौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश…

डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश:-

बिजनौर: जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह की अध्यक्षता में आज 24 मार्च, 2026 को अपराह्न 4:15 बजे कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने छूटे हुए लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा आयुष्मान कार्ड बनाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति का ही आयुष्मान कार्ड बने किसी भी दशा में अपात्र व्यक्ति का कार्ड न बनने पाए इस बात का विशेष ध्यान रखें।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सी.एच.ओ. के लंबित भुगतान की समीक्षा कर तत्काल निस्तारण कराया जाए, तथा भविष्य में भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि कार्य के अनुरूप प्रोत्साहन आधारित भुगतान भी निर्धारित मानकों के अनुसार देने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का शतप्रतिशत टीकाकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होेंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जनसामान्य को उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग का मुख्य कार्य हैं, अतः सभी स्वास्थ्य अधिकारी पूर्ण मानक एवं गुणवत्तापूर्ण आमजन को स्वस्थ लाभ उपलब्ध कराएं।

रिपोर्टर – डाॅ शाहनवाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD