पत्रकार के घर में घुसकर दबंगों ने की मारपीट, पुलिस पर भी लगा मिलीभगत का आरोप:-

बिजनौर: एक पत्रकार के घर में घुसकर दबंगों ने जमकर मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित पत्रकार ने पुलिस से शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर पत्रकार और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पीड़ित पत्रकार ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे लोगों में आक्रोश है।
रिपोर्टर – डाॅ शाहनवाज
