बोकारो पुलिस और आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति ने किया आयोजन….

डिलिया आम सारुबेड़ा ने जीता पुलिस पब्लिक मैत्री सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब:-

झारखंड: बोकारो जिला के अंतर्गत तारकेश्वर महतो ग्रामीण स्टेडियम पिलपिलो, थाना पेंक में तीन दिवसीय पुलिस पब्लिक मैत्री सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता मैच खेलों झारखंड का आयोजन बोकारो पुलिस एवं आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के द्वारा आयोजित किया गया।

डिलिया आम सारुबेड़ा ने एबीसी लाइंस क्लब सहरिया को हरायाः-

फाइनल मैच डिलिया आम सारूबेडा और एबीसी लाइंस क्लब सहरिया के बीच खेला गया, जिसमें डिलिया आम सारुबेड़ा ने जीत हासिल की। मुख्य अतिथि बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, कमांडेंट श्री सुनील कुमार, उपविकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजुमदार, बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार मछुआ, एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, डीएसपी नवल किशोर सिंह सहित कई थाना प्रभारी उपस्थित थे।

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया विजेताओं का सम्मानः-

विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को कप, पुरस्कार और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से पुलिस और जनता के बीच संबंध मजबूत होते हैं। पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने कहा कि खेलों के माध्यम से हम समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

रिपोर्टर – अनिल कुमार शर्मा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD