छग स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ का तीन सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन:-
छत्तीसगढ: छग स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ जिला राजनांदगांव के समस्त शास. पूर्व माध्य. शाला एवं शास. प्राथ. शाला के रसोईया प्रदेश स्तरीय आव्हान पर तीन सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिवसीय 28 से 30 जुलाई 2025 तक जिला स्तरीय हड़ताल रखा गया है। जिसमें दिनांक 30 जुलाई को समस्त रसोईयों के द्वारा रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जायेगा व हड़ताल समापन की घोषणा किया जायेगा। रसोईयों को कलेक्टर दर पर काम दिया जाए। 50 प्रतिशत घोषणा लागू किया जाए। स्कूल से छात्र-छात्राओं की संख्या कम होने पर रसोईयों को कार्य से निकालना बंद किया जाए, जैसे मांगों को लेकर सोमवार को रसोईया संघ ने तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन का ऐलान किया। रसोईया संघ कहना है कि 60 रूपये की रोजी देकर 5 से 6 घंटा काम लेते हैं, वही ₹2000 माह वेतन होता है जो समय पर नहीं मिलता, बावजूद इसके सारी परेशानी रसोईयियों को झेलना पड़ता है।
बाइट – 1- सुनीता चौहान, रसोईया संघ जिला अध्यक्ष
बाइट -2- मंजू लता सेन, सदस्य
महेश्वर साहू की रिपोर्ट