छत्तीसगढ़ के पंडरिया नगर में कांवड़ियों के स्वागत के लिए उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब…

कवर्धा से जिला के पंडरिया नगर आगमन पर विधायक भावना बोहरा और कांवडियों के स्वागत में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़, डोंगरिया महादेव का किया जलाभिषेक:-

छत्तीसगढ़: प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा और उनके साथ 300 से अधिक कांवड़ यात्रियों के समूह का आज यात्रा के पांचवें दिन मोहतरा से पंडरिया नगर, परसवारा, दशरंगपुर पुटकी होते हुए डोंगरिया महादेव मंदिर पहुंचे जहां भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, विभिन्न सामाजिक एवं हिन्दू संगठनों तथा शिव भक्तों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। पंडरिया नगर में उनके स्वागत के लिए शिव भक्तों की भारी भीड़ बढ़ी।

भावना बोहरा और कांवड़ियों ने किया महादेव का जलाभिषेक:-

पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने यात्रा के पांचवें दिन मोहतरा से यात्रा प्रारंभ कर डोंगरिया महादेव का जलाभिषेक किया, और छत्तीसगढ़ की खुशहाली एवं प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पंडरिया नगर में विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों के स्वागत के लिए हजारों की संख्या में भगवा वस्त्र धारण कर क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर सभी का भव्य स्वागत किया।

ब्यूरो विकास सोनी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD