साकार सेवा फाउंडेशन ने महिलाओं के लिए किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:-

मध्य प्रदेश: देवास में साकार सेवा फाउंडेशन द्वारा 13 जनवरी 2026 को महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सशक्तिकरण को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगणः-

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, पुष्पलता सोनगरा (भाजपा महिला मोर्चा जिलामंत्री), गीता ठाकुर (वन स्टॉप सेंटर जिला अधिकारी), राहुल दायमा (पार्षद महोदय), धर्मेंद्र सिंह बैस (पार्षद महोदय), उर्वशी (स्त्री रोग विशेषज्ञ) तथा संस्था के संस्थापक श्री दक्ष यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

निःशुल्क सेनेटरी पैड और स्वास्थ्य परामर्श का आयोजनः-

इस अवसर पर महिलाओं एवं किशोरियों के लिए निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण किया गया तथा निःशुल्क स्त्री रोग विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण की वास्तविक शुरुआत स्वास्थ्य जागरूकता और सही जानकारी से होती है।

कार्यक्रम के दौरान मासिक धर्म स्वच्छता, महिला स्वास्थ्य एवं समाज में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के लिए अत्यंत उपयोगी एवं समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही। साकार सेवा फाउंडेशन द्वारा भविष्य में भी महिलाओं के हित में इस प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य आधारित कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।
रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह
