इटावा में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या…

युवक ने माता की बलि मांगने की बात कहकर खुद पर कुल्हाड़ी से हमला किया:-

इटावा: बकेवर कस्बा के मोहल्ला गांधी नगर में सोमवार सुबह एक शराब की लत और मानसिक अस्थिरता से जूझ रहे एक युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद खुद पर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर लिया। गंभीर हालत में बकेवर के पच्चास शैय्या अस्पताल ले गए युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत और परिवार में मातम छा गया।

मृतक की पहचान राजेश कुमार उर्फ कल्लू (पुत्र स्व. कृष्ण कुमार) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह लंबे समय से शराब का आदी था और आए दिन अपने परिजनों से झगड़ा करता रहता था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और उसकी परवरिश उसके चाचा शंति उर्फ संतोष पुत्र श्रीनाथ उर्फ छल्लर व चाची पार्वती देवी ने की थी।

परिजनों के अनुसारः-

राजेश बीते कुछ समय से मानसिक रूप से असामान्य व्यवहार कर रहा था। वह बार-बार कहता था कि “माता बलि मांग रही है” और इसी बात को लेकर घर में भय और तनाव का माहौल बना रहता था। घर खाली कराने को लेकर भी उसका अपने चाचा से अक्सर विवाद होता रहता था। बताया गया कि रविवार को भी उसने अपने पैर के अंगूठे पर हमला कर खुद को घायल कर लिया था, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। सोमवार सुबह करीब 7 बजे जब चाची घर के ऊपर काम कर रही थी तथा चाचा जानवरों के पास थे तभी युवक ने घर बरामदे खुद पर कुल्हाड़ी से सिर पर बार कर लिया। और गम्भीर अवस्था में वहीं पर गिर पड़ा।

घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग घायल को तुरंत एम्बुलेंस से बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉ. रविंद्र साहू ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व झारखंड निवासी रानी के साथ हुई थी, लेकिन शादी के महज एक महीने बाद ही पत्नी मायके चली गई थी और तब से वह अलग रह रही थी।

चाचा राजकुमार ने बताया कि उन्होंने पहले ही राजेश के नाम मकान और खेती की जमीन उसके नाम कर दी थी, बावजूद इसके वह आए दिन विवाद करता था। करीब छह-सात माह पूर्व भी उसने इसी तरह का विवाद किया था। पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था लेकि‌न मामले को शांत करवा दिया गया था। घटना की सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी भरथना राम दबन मौर्य थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक कस्बा इंचार्ज विनीत पाण्डेय व लखना चौकी प्रभारी अकिंत कुमार पटेल मौके पर पहुंचे और मृतक के शव का पंचायत नामा भरने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिऐ भेजा गया वहीं घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से कुल्हाड़ी बरामद कर घटना से साक्ष्य एकत्रित किये।

रिपोर्टर – उमाकांत शुक्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD