फर्रुखाबाद में स्कूल में हड़कंप, 100 से अधिक बच्चे बीमार…

एल्बेंडाजोल दवा के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 100 से अधिक अस्पताल में भर्ती:-

फर्रुखाबाद: जनपद के विकास खंड कमालगंज क्षेत्र के ग्राम राठौरा मोहद्दीनपुर स्थित जवाहर लाल प्रेमा देवी विद्यालय में पेट के कीड़ों की दवा खिलाए जाने के बाद करीब एक सैकड़ा छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। बच्चों को सिरदर्द, उल्टी और घबराहट की शिकायत होने लगी। जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी।

बताया गया कि विद्यालय में एल्बेंडाजोल की गोली करीब 150 बच्चों को दी गई थी। दवा लेने के कुछ ही देर बाद लगभग 100 बच्चे अस्वस्थ महसूस करने लगे। आनन-फानन में 33 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज और 67 बच्चों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारीः-

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी लोहिया अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हालचाल लिया। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए। ईएमओ डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी और डॉ. रोहित तिवारी से भी जानकारी ली गई। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों में नियमित रूप से दवा खिलाई गई थी। लेकिन इसी विद्यालय के कुछ बच्चों को दिक्कत हुई। फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

रिपोर्टर – तौफ़ीक़ फारुकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD