गौर सिटी में डॉक्टर ने 22वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्याः-

ग्रेटर नोएडाःबिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी 14 एवेन्यू में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक 30 वर्षीय डॉक्टर ने 22वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। मृतक डॉक्टर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
पुलिस की कार्यवाहीः-
पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल की जांच कर रही है।
मानसिक तनाव और दबाव के कारण होती हैं- ये घटनाएंः-
ऐसी घटनाएं अक्सर मानसिक तनाव और दबाव से जुड़ी होती हैं। ग्रेटर नोएडा में इससे पहले भी आत्महत्या की घटनाएं सामने आई हैं। जिनमें से कुछ में मानसिक तनाव और बीमारी को कारण बताया गया है।
रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह
