थाना सिकंद्राराऊ में 240 लीटर देशी और 408 लीटर अंग्रेजी अवैध शराब नष्ट:-

उत्तर प्रदेशः थाना सिकंद्राराऊ पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत 44 अभियोगों से सम्बन्धित दाखिल माल (अवैध शराब) को नष्ट किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सिकंद्राराऊ, क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ, आबकारी निरीक्षक, लिपिक मा0 न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट सिकंद्राराऊ और प्रभारी निरीक्षक थाना सिकंद्राराऊ मौजूद रहे।

नष्ट की गई अवैध शराब में करीब 240 लीटर देशी शराब और 408 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4,50,000/- रुपये है। शराब को उचित स्थान पर गड्ढा खुदवाकर नियमानुसार नष्ट कर गड्डे को दबा दिया गया। यह कार्रवाई शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान “आपरेशन क्लीन” के अंतर्गत माननीय न्यायालय हाथरस के आदेशानुसार की गई।
रिपोर्टर – मनोज कुमार शर्मा
