छात्रा भंवरी नाई ने जीता सिल्वर मैडल, विद्यालय का नाम किया रोशनः-

जयपुरः सरदार शहर में राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में राउमावि कल्याणपुरा पुरोहितान की छात्रा भंवरी नाई ने सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अशोक कसेरा ने बताया कि जी.आर.ग्लोबल एकेडमी, जयपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में भंवरी के शानदार प्रदर्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य जयश्री वर्मा और स्टाफ सदस्यों ने भंवरी का स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर नीलाक्षी वर्मा, मो. याकूब सैयद, दिनेश कुमार सोनी और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने भंवरी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और आगे भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
रिपोर्टर – चंद्रप्रकाश लाटा
