जयपुर में टीकाराम जूली का ध्वजारोहण, सरकार पर तीखे आरोप…

टीकाराम जूली ने सरकार पर हमला, बोले- रुपये की स्थिति और रोजगार पर जवाब दें:-

जयपुर: 77वें गणतंत्र दिवस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जयपुर की बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर उन्होंने केंद्र और राजस्थान की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। जूली ने आरोप लगाया कि मौजूदा दौर में संविधान की भावना कमजोर की जा रही है और स्वतंत्र संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठ रहे हैं और मतदाता सूचियों में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। जूली ने सरकार पर आरोप लगाया कि नीतियां कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाने वाली हैं। धर्म और राजनीति के मुद्दे पर भी उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि धार्मिक परंपराओं का राजनीतिक लाभ के लिए उपयोग हो रहा है।

आर्थिक मोर्चे पर उन्होंने रुपये की स्थिति, रोजगार और किसानों की आय के मुद्दे उठाए। जूली ने कहा कि जनहित के वादों पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

रिपोर्टर – रुपेश शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD