प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को मिली स्वास्थ्य सेवाएं:-

राजस्थान: जैसलमेर में जिला अस्पतालों सहित सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का सफल आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित किया गया।

चिकित्सा अधिकारियों और विभागीय कर्मचारियों द्वारा गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व जांच, परामर्श और उपचार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। गर्भवती महिलाओं को मां वाउचर योजना के तहत निशुल्क सोनोग्राफी कराने के लिए वाउचर जारी कर लाभान्वित किया गया।
रिपोर्टर – चंद्र प्रकाश पुरोहित
