उदनपुर हाईवे पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत…

सगे दो भाई गंभीर रूप से घायल एक की हालत नाजुक फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस:-

जालौन: जनपद जालौन के क्षेत्र कदौरा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित ग्राम उदनपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक बाइक पर सवार सगे दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस चालक अंकित यादव और एमटी यतेंद्र त्रिपाठी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घायल युवक भेंडी गांव के निवासी हैं और मौदाहा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान उदनपुर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक उदनपुर निवासी व्यक्ति की बताई जा रही है, जो हादसे के बाद मौके से अपनी बाइक सहित फरार हो गया।

पुलिस ने फरार बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है। घायलों में से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टर – समीर मंसूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD