कदौरा बस स्टैंड पर एक महिला ने दूसरी महिला के बीच मारपीट डंडे से किया हमलाः-

जालौनः कदौरा कस्बे के मुख्य बस स्टैंड हाईवे पर आज दो महिलाओं के बीच मामूली कहासुनी से अचानक हिंसक रूप ले लिया। एक महिला ने दूसरी महिला पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बस स्टैंड के पास लोहे का काम करने वाले एक व्यक्ति की बहू और कासिम की पत्नी के बीच हुआ। कहासुनी बढ़ने पर एक महिला डंडा लेकर मारपीट पर उतारू हो गई और कासिम व उनकी पत्नी को धमकाने लगी।
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने कासिम और उनकी पत्नी को समझाकर सुरक्षित घर पहुंचाया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल, किसी भी पक्ष की ओर से स्थानीय थाने में तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्टर – समीर मंसूरी
