होटल रिच गैलेक्सी के पास मिला अधेड़ का शव हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी:-

जालौन: सोमवार सुबह बंगरा मार्ग स्थित होटल रिच गैलेक्सी के पास सड़क किनारे खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान बृजलाल पुत्र शर्मन उम्र लगभग 57 वर्ष निवासी मोहल्ला तोपखाना, नगर जालौन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुबह राहगीरों की नजर खेत के किनारे पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तत्काल जालौन कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी।
कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा:-

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

बताया जा रहा है कि मृतक के संबंध में पहले जालौन कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना भी दर्ज कराई गई थी, जिसकी पुष्टि भी पुलिस द्वारा की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल कर रही है।
रिपोर्टर – रणजीत गौतम
