शहादतपुर में 55 वर्षीय कारण पाल सिंह ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी:-

जालौन: कदौरा क्षेत्र के शहादतपुर गांव में एक किसान कारण पाल सिंह (55) ने आर्थिक तंगी और मकान निर्माण की चिंता के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम के पहुंचने का इतंजार किया जा रहा है ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।
मृतक किसान के परिजनों ने बताया कि वह खेती में लगातार हो रहे नुकसान और पारिवारिक तनाव से जूझ रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्टर – रंजीत गौतम
