दर्दनाक हादसा: उरई से गांव लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन ने ली जान:-

जालौन: जिले के माधौगढ़ थाना क्षेत्र में बंगरा गांव निवासी सूर्यांश तिवारी अपने घर की ओर लौट रहे थे, तभी छिरिया सलेमपुर और गुलाबपुरा मोड़ के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सूर्यांश तिवारी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी का काफिला वहां से गुजर रहा था, उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाई और मदद की। एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया, लेकिन जालौन पहुंचने से पहले ही रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया।
रिपोर्टर – रणजीत गौतम
