ईद, सरहुल, रामनवमी और चैती नवरात्रि को लेकर प्रशासन की तैयारी….

जुलूस में अश्लील गाने पर प्रतिबंध, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई:-

झारखंड: जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जुलूस के पुराने रूट में कोई बदलाव नहीं होगा और सभी कार्यक्रम अपने निर्धारित समय पर ही निकलेंगे। जुलूस के दौरान किसी भी तरह के अश्लील या आपत्तिजनक गाने बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रशासन कठोरतम कार्रवाई करेगा। सभी बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारियों को 24 घंटे सतर्क रहने और शांति समिति की बैठकों के जरिए भाईचारा बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।

रिपोर्टर – मिथुन तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD